प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बातचीत की।
प्रधानमंत्री मोदी ने परस्पर बातचीत के दौरान मलेशिया द्वारा आसियान की अध्यक्षता ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री इब्राहिम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मलेशिया के नेतृत्व में आगामी आसियान-संबंधी शिखर सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने की अपनी रुचि भी व्यक्त की और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा: “मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री श्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। मलेशिया की आसियान अध्यक्षता के लिए उन्हें बधाई दी और आगामी शिखर सम्मेलनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मैं आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए उत्सुक हूं।
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…