अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से बात की; दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस की ओर से एक टेलीफोन कॉल प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस ने भारत के आम चुनाव में दोबारा निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई दी।

दोनों नेताओं ने हाल के उच्चस्तरीय आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों में आई गति की सराहना की तथा भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस की भारत यात्रा के बाद व्यापार, रक्षा, नौवहन और कनेक्टिविटी सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

दोनों नेताओं ने आईएमईईसी और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

12 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago