भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों में योगदान देने के प्रति भारत की तत्परता व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए, विभिन्न क्षेत्रों में भारत तथा यूक्रेन के बीच के द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ करने के उपायों पर भी चर्चा की।

Editor

Recent Posts

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों के…

3 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से…

11 मिनट ago

भारत और सऊदी अरब ने वर्ष 2027 की हज यात्रा के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और सऊदी अरब ने वर्ष 2027 की हज यात्रा के लिए समझौता ज्ञापन पर…

12 मिनट ago

भारत-यूरोपीय संघ ने आपसी साझेदारी और कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की

भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…

14 घंटे ago

ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी किए

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…

15 घंटे ago

दिल्ली में पहली यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू होगी

यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…

15 घंटे ago