भारत

प्रधानमंत्री मोदी UNGA के उच्चस्तरीय सत्र को 26 सितंबर को संबोधित करेंगे

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वक्ताओं की अनंतिम सूची के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संभवत: 26 सितंबर को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र की उच्च स्तरीय आम बहस 24 से 30 सितंबर तक होगी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा सोमवार को जारी वक्ताओं की अनंतिम सूची के अनुसार, भारत के ‘‘राष्ट्राध्यक्ष’’ 26 सितंबर की दोपहर में उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। यह अंतिम सूची नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय सत्र से पहले के सप्ताहों में वक्ताओं की अद्यतन अनंतिम सूची जारी करता है, ताकि नेताओं, मंत्रियों और राजदूतों की उपस्थिति, कार्यक्रम और उनके बोलने के समय में हुए हर प्रकार के बदलाव की जानकारी दी जा सके।

ब्राजील इस चर्चा में परंपरागत रूप से प्रथम वक्ता होता है। वह 24 सितंबर को अपने संबोधन के साथ उच्च स्तरीय सत्र की शुरुआत करेगा। उसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पिछले महीने ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मोदी ने इससे पहले सितंबर 2021 में वार्षिक उच्च स्तरीय यूएनजीए सत्र को संबोधित किया था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस आम बहस शुरू होने से पहले अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष सभा को संबोधित करेंगे। गुतारेस इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महत्वाकांक्षी ‘समिट फॉर फ्यूचर’ (भविष्य का शिखर सम्मेलन) भी आयोजित कर रहे हैं जिसके तहत 20-21 सितंबर को कार्यवाही दिवस तथा 22-23 सितंबर को शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

विश्व के नेता भविष्य से जुड़े समझौते को अपनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में एकत्रित होंगे, जिसमें एक वैश्विक डिजिटल समझौता और भविष्य की पीढ़ियों संबंधी घोषणा शामिल होगी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा, ‘‘यह शिखर सम्मेलन एक उच्च स्तरीय आयोजन है, जो विश्व नेताओं को एक साथ लाकर इस बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमति बनाने का काम करेगा कि हम कैसे वर्तमान को बेहतर कर सकते हैं और कैसे भविष्य की सुरक्षा कर सकते हैं।’’

Editor

Recent Posts

NHRC ने तेलंगाना में एक साल तक बंधुआ मजदूर बनाकर रखे गए उत्तर प्रदेश के एक परिवार के 12 सदस्यों की रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें…

11 मिनट ago

महाराष्ट्र में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम को शुरू करने के लिए ₹10,520 करोड़ की वित्तीय सहायता को मंज़ूरी

ग्रामीण महाराष्ट्र में डिजिटल अवसंरचना को मज़बूत करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को तेज़ी से बढ़ाने…

13 मिनट ago

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के मिल्वौकी में आयोजित जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के उद्घाटन सत्र में भाग लिया

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जी20 की संयुक्त राज्य अमेरिका की अध्यक्षता…

16 मिनट ago

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

16 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

16 घंटे ago