भारत

प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत टेक्स-2025 में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को करीब 4 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत टेक्स-2025 में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। भारत टेक्स 2025, एक व्यापक स्तर का वैश्विक कार्यक्रम है और इसका आयोजन 14-17 फरवरी को भारत मंडपम में किया जा रहा है। यह एक विशिष्ठ कार्यक्रम है क्योंकि यह कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पादों तक की संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को एक ही मंच पर एक साथ लाता है।

भारत टेक्स प्लेटफॉर्म कपड़ा उद्योग का सबसे बड़ा और सबसे व्यापक आयोजन है, जिसमें दो स्थलों पर फैला एक मेगा एक्सपो शामिल है और इसमें संपूर्ण वस्त्र पारिस्थितिकी व्यवस्था को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान 70 से अधिक सम्मेलन सत्र, गोलमेज बैठक, पैनल चर्चा और मास्टर क्लासेस वाले वैश्विक स्तर के सम्मेलन भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में विशेष नवाचार और स्टार्टअप मंडप होंगे। इस दौरान हैकथॉन आधारित स्टार्टअप पिच फेस्ट और इनोवेशन फेस्ट, टेक टैंक और डिजाइन चुनौतियों को भी शामिल किया जाएगा और यह प्रमुख निवेशकों के माध्यम से स्टार्टअप के लिए वित्तपोषण के अवसर प्रदान करेंगी।

भारत टेक्स 2025 में नीति निर्माताओं, वैश्विक सीईओ के साथ-साथ 5000 से अधिक प्रदर्शकों, 120 से अधिक देशों के 6000 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और अन्य आगंतुकों के आने की आशा है। अंतर्राष्ट्रीय वस्त्र निर्माता संघ (आईटीएमएफ), अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति (आईसीएसी), यूरेटेक्स, टेक्सटाइल एक्सचेंज, यूएस फैशन इंडस्ट्री एसोसिएशन (यूएसएफआईए) सहित दुनिया भर के 25 से अधिक प्रमुख वैश्विक वस्त्र निकाय और संघ भी इस कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

Editor

Recent Posts

भारत ने UN के समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र का समर्थन किया, कहा- J&K और लद्दाख समेत संप्रभु क्षेत्र सही दिखाए जाएं

विदेश मंत्रालय ने समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया…

1 घंटा ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स…

2 घंटे ago

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर प्रदर्शन टीम, अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुवाहाटी में गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज गुवाहाटी में गीता नगर कॉलेज (पूर्व में कन्या महाविद्यालय…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने पंजाब में कैप्टिव खदान उत्पादन की शुरुआत के बाद से पीएसपीसीएल की कैप्टिव खदानों से आपूर्ति को सक्षम किया

पंजाब के ताप विद्युत संयंत्रों में बिजली उत्पादन में कमी का कारण केंद्र से कोयले…

2 घंटे ago