प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में पराग्वे के राष्ट्रपति सैंट्रियागो पेना पलासिओस से बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की संभावना है।
पराग्वे के राष्ट्रपति आज से भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार प्रतिनिधियों सहित उच्च शिष्टमंडल भी है। राष्ट्रपति पलासिओस की यह पहली जबकि पराग्वे के किसी राष्ट्रपति की यह दूसरी भारत यात्रा है।
राष्ट्रपति पेना आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। जिसके दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। भारत और पैराग्वे ने 1961 में राजनयिक संबंध स्थापित किए, जिससे दशकों से दोनों देशों के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध कायम हुए। दोनों देशों ने व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग विकसित किया है। पैराग्वे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। ऑटोमोबाइल और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र की कई भारतीय कंपनियां पैराग्वे में मौजूद है। पैराग्वे की कंपनियां भारत में भी मौजूद है, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में योगदान दे रही हैं।
भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत उर्वरक विभाग ने साफ कहा है…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनकैट होल्डिंग जीएमबीएचएम द्वारा प्यूमा एसई में कुछ शेयरधारिता के…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली…
भारत सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए ऋण गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की वैधता को…
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राईफेड) के माध्यम से आज…