केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज 8 अक्टूबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसके उद्घाटन से पहले अंतिम तैयारियों की समीक्षा करने के लिए यशोभूमि, द्वारका में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 स्थल का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम से एयरपोर्ट मेट्रो के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक यात्रा की और वापस आए।
इस दौरान, केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया, भाग लेने वाले स्टार्टअप्स और प्रदर्शकों से बातचीत की और दूरसंचार विभाग (डीओटी), सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) और सहयोगी एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया और आईएमसी 2025 के पैमाने, महत्वाकांक्षा और वैश्विक महत्व के बारे में बताया।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आईएमसी 2025 कनेक्टिविटी के एक नए प्रतिमान की शुरुआत करेगा, जहां दूरसंचार 5जी, एआई, एमएल, आईओटी और उपग्रह संचार जैसी तकनीकों के लिए रास्ता और राजमार्ग बनेगा, जो न केवल भारत को, बल्कि पूरे विश्व को जोड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी सशक्तिकरण का यह दृष्टिकोण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले ग्यारह वर्षों में सावधानीपूर्वक तैयार की गई एक रणनीति है। इसका उद्देश्य एक आत्मनिर्भर, सशक्त और नवोन्मेषी भारत की कल्पना करना है जो वैश्विक प्रगति को गति प्रदान करे।
इस वर्ष के इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 1.5 लाख से ज़्यादा आगंतुक, 150 से ज़्यादा देशों के 7,000 प्रतिनिधि और प्रतिभागियों के साथ 4.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैले यशोभूमि में 400 प्रदर्शक शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आईएमसी एक राष्ट्रीय मंच से आगे बढ़कर “एक एशियाई और वैश्विक प्रौद्योगिकी सम्मेलन” बन गया है, जो डिजिटल क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता और नेतृत्व को दर्शाता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आईएमसी 2025 में छह प्रमुख वैश्विक शिखर सम्मेलन होंगे, जिनमें से प्रत्येक डिजिटल नवाचार की सीमाओं का प्रतिनिधित्व करेगा। इनमें शामिल हैं:
केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये आयोजन मिलकर आईएमसी 2025 को विचारों, प्रौद्योगिकियों और निवेशों के वैश्विक संगम के रूप में स्थापित करते हैं। ये नवाचार की भावना को मूर्त रूप देते हैं, जो भारत की दूरसंचार और डिजिटल विकास की कहानी को परिभाषित करता है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दूरसंचार क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के बारे में कहा कि देश आज दुनिया के शीर्ष तीन डिजिटल देशों में से एक है। इसमें 1.2 बिलियन मोबाइल ग्राहक, 970 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता और दुनिया में सबसे तेज 5जी रोलआउट है, जो केवल 22 महीनों में हासिल किया गया है।
उन्होंने कहा, “हमारी ताकत भारत में डिज़ाइन करने, भारत में समाधान करने और भारत में ही विस्तार करने की हमारी क्षमता में निहित है। आईएमसी 2025 तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार की इस यात्रा का जश्न मनाएगा।”
केंद्रीय मंत्री ने यह घोषणा करते हुए समापन किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर, 2025 को सुबह 9:30 बजे यशोभूमि, द्वारका में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का दूरसंचार क्षेत्र नवाचार, कनेक्टिविटी और समावेशन का एक प्रतीक बनकर उभरा है। आईएमसी 2025 दुनिया के सामने भारत के डिजिटल परिवर्तन का प्रतिबिंब होगा।”
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…