भारत

प्रधानमंत्री मोदी कल हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए दौरा करेंगे। वे हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंचेंगे, जहां वे अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित लोगों और NDRF, SDRF और आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 4:15 बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और ज़मीनी हालात की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ-साथ NDRF, SDRF और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री की प्रत्यक्ष समीक्षा का उद्देश्य इस कठिन समय के दौरान दोनों राज्यों के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में आयोजित ‘विश्व कल्याण महोत्सव’ को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…

8 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…

9 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना की 5.3 किलोमीटर लंबी सुरंग नंबर 10 में एक बड़ी सफलता हासिल की

भारतीय रेलवे ने 27 नवंबर 2026 को सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में ‘नव्या 2.0′ का शुभारंभ किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र…

9 घंटे ago

जूट आयुक्त ने जूट बेलरों, स्टॉकिस्टों, व्यापारियों और जूट मिलों के लिए कच्चे जूट पर स्टॉक सीमा लगाई

जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…

11 घंटे ago