भारत

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे; 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20 और 21 जून, 2024 को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 20 जून की संध्या में लगभग छह बजे श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में ‘एम्पॉवरिंग यूथ, ट्रान्सफार्मिंग जे एंड के’ (युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना) विषयक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना (जेकेसीआईपी) का भी शुभारंभ करेंगे। 21 जून को सुबह लगभग 6.30 बजे प्रधानमंत्री श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे और उसके बाद सीवाईपी योग सत्र में भाग लेंगे।

युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना

“युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना” कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो प्रगति को दर्शाता है और उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को प्रेरित करता है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री स्टालों का निरीक्षण करेंगे और जम्मू-कश्मीर के युवा उपलब्धिकर्ता युवाओं से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री 1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 84 प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन में सड़क अवसंरचना, जलापूर्ति योजनाएं और उच्च शिक्षा में अवसंरचना आदि से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री चेनानी-पटनीटॉप-नाशरी खंड के सुधार, औद्योगिक संपदाओं के विकास और 06 सरकारी डिग्री कॉलेजों के निर्माण जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री 1,800 करोड़ रुपये की लागत वाली कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार (जेकेसीआईपी) परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के 90 ब्लॉकों में क्रियान्वित की जाएगी और 15 लाख लाभार्थियों को कवर करते हुए तीन लाख परिवारों तक परियोजना की पहुंच होगी। प्रधानमंत्री सरकारी सेवा में नियुक्त दो हज़ार से अधिक व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। इन परियोजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन से युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा तथा जम्मू-कश्मीर में अवसंरचना को उन्नत किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

21 जून 2024 को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्रीनगर के एसकेआईसीसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष का आयोजन युवा मन और तन पर योग के गहरे प्रभाव को रेखांकित करता है। इस समारोह का उद्देश्य योगाभ्यास में हजारों लोगों को एकजुट करना, वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और सेहत को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री ने 2015 से दिल्ली में कर्तव्य पथ, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर सहित न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया है।

इस वर्ष की थीम “योग फॉर सेल्फ एंड सोसायटी” है। इसके माध्यम से व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने को रेखांकित किया जाता है। यह कार्यक्रम मैदानी स्तर पर लोगों की भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार को प्रोत्साहित करेगा।

Editor

Recent Posts

इस्राएल में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज

इस्राएल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में हमास के…

36 मिनट ago

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में…

1 घंटा ago

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, SIR के तहत फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर को कानूनी रूप से अधिकृत बताते…

1 घंटा ago

भारत ने नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की

भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय…

1 घंटा ago

सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के पोत निर्माण उद्योग के लिए कोरियाई कंपनियों को आमंत्रित किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

13 घंटे ago