प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ अनुराधापुरा में भारतीय सहायता से निर्मित दो रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन और शुभारंभ समारोह में भाग लिया।
नेताओं ने 91.27 मिलियन अमरीकी डॉलर की भारतीय सहायता से नवीनीकृत 128 किलोमीटर लंबी माहो-ओमानथाई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इसके बाद माहो से अनुराधापुरा तक 14.89 मिलियन अमरीकी डॉलर की भारतीय अनुदान सहायता से बनायी जा रही एक उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली के निर्माण का शुभारंभ किया।
भारत-श्रीलंका विकास साझेदारी के तहत कार्यान्वित ये ऐतिहासिक रेलवे आधुनिकीकरण परियोजनाएँ श्रीलंका में उत्तर-दक्षिण रेल संपर्क को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। इससे देश भर में यात्री और माल यातायात दोनों की तेज़ और कुशल आवाजाही की सुविधा होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…