प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा: “अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे एक महान दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए अथक प्रयास किया। भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान ने एक स्थायी विरासत छोड़ी है। उनके परिवार, मित्रों और अमेरिका के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर का कल सौ वर्ष की आयु में जॉर्जिया के प्लेन्स स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे मेलेनोमा त्वचा कैंसर से पीड़ित थे। जिम्मी कार्टर भारत की यात्रा करने वाले तीसरे अमरीकी राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 1977 से 1981 तक रहा। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…