प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में अनुतिन चर्नविराकुल के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए थाई नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने में गहरी रुचि व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जन-जन के बीच जीवंत संबंधों पर आधारित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और थाईलैंड अपने-अपने देशों की जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को लेकर एकजुट हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा: थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में अनुतिन चर्नविराकुल के निर्वाचन पर उन्हें हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम मिलकर भारत-थाईलैंड की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। हमारे संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जन-जन के बीच जीवंत संबंधों पर आधारित हैं। भारत और थाईलैंड अपने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को लेकर एकजुट हैं।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…
गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल फान वान जियांग को सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के…