भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी; 10वीं वर्षगांठ पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने का उत्‍सव मना रहा है।

सपनों को सशक्त बनाने और समावेशी आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के एक दशक का उत्सव मनाते हुए, प्रधानमंत्री ने वंचित समुदायों के उत्थान और पूरे भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देने में मुद्रा योजना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्‍स पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा-

आज जब हम मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर काम कर रहे हैं, मैं उन सभी को बधाई देना चाहता हूं, जिनके जीवन में इस योजना के कारण परिवर्तन आया है। इस दशक में, मुद्रा योजना ने कई सपनों को यथार्थ में बदला है, जिनकी पहले वित्तीय सहायता के माध्‍यम से आगे बढ़ने में उपेक्षा की जाती थी, ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता के माध्‍यम से सशक्त बनाया है। यह दर्शाता है कि भारत के लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है!

यह विशेष रूप से उत्साहजनक है कि मुद्रा लाभार्थियों में से आधे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों से हैं, और 70 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी महिलाएं हैं! प्रत्येक मुद्रा ऋण अपने साथ सम्मान, आत्म-सम्मान और अवसर लेकर आता है। वित्तीय समावेशन के अलावा, इस योजना ने सामाजिक समावेशन और आर्थिक स्वतंत्रता भी सुनिश्चित की है।

आने वाले समय में, हमारी सरकार एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी, जहां हर महत्वाकांक्षी उद्यमी की ऋण तक पहुंच हो, जिससे उसमें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का अवसर मिले।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…

3 मिनट ago

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

4 घंटे ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

4 घंटे ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

4 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का गठन किया

अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…

4 घंटे ago

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

18 घंटे ago