भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज संसद के बजट सत्र की शुरुआत में दोनों सदनों की संयु्क्त बैठक में राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तुत अभिभाषण की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद के बजट सत्र की शुरुआत में दोनों सदनों की संयु्क्त बैठक में राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तुत अभिभाषण की सराहना की। उन्होंने इसे व्यापक और ज्ञानवर्धक बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस भाषण ने हाल के वर्षों में भारत की शानदार प्रगति को उजागर किया है और आने वाले समय के लिए एक स्पष्ट दिशा निर्देशित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के अभिभाषण में विकसित भारत के निर्माण पर दिया गया विशेष ध्यान स्पष्ट रूप से झलकता है जो एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की हमारी साझा आकांक्षा को प्रदर्शित करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इससे सुधार की प्रक्रिया को तेज करने के साथ-साथ नवाचार और सुशासन को प्राथमिकता देने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा: “संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति जी के दोनों सदनों को दिए गए प्रेरणादायक संबोधन के साथ शुरू हुआ। हमारी संसदीय परंपराओं में इस अभिभाषण का विशेष महत्व है क्योंकि यह न केवल नीतिगत दिशा को स्पष्ट करता है, बल्कि सामूहिक संकल्प को भी उजागर करता है जो आने वाले महीनों में हमारे राष्ट्र के विकास की दिशा तय करेगा।

आज का संबोधन व्यापक और ज्ञानवर्धक था। इसने हाल के वर्षों में भारत की शानदार प्रगति को दर्शाया है और आने वाले समय के लिए एक स्पष्ट दिशा निर्देशित किया है। विकसित भारत के निर्माण पर दिए गए जोर ने हमारे एक दृढ़ और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की सामूहिक आकांक्षा को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। संबोधन में विभिन्न पहलुओं को समाहित किया गया, जिसमें किसानों, युवाओं, गरीबों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जारी प्रयासों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। इसने सुधार की प्रक्रिया को तेज करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और सुशासन पर ध्यान केंद्रित बनाए रखने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

2 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

4 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

4 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

4 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

5 घंटे ago