भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़ पहुंचे। प्रधानमंत्री ने आज सुबह डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया। वहां उन्होंने महिला श्रमिकों से बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चाय को असम की आत्मा माना जाता है और उन्होंने प्रत्येक चाय बागान परिवार के प्रयासों पर गर्व व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने राज्य के गौरव को काफी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री धेमाजी जिले के गोगमुख में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बिश्वनाथ जिले के बेहाली जाएंगे। वहां वे तीन महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों – बिश्वनाथ, बेहाली और गोहपुर के मतदाताओं के लिए दूसरी रैली को संबोधित करेंगे।

असम का दौरा संपन्‍न करने के बाद प्रधानमंत्री नई दिल्ली लौटेंगे।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

5 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

5 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

5 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

5 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

5 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

5 घंटे ago