प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) परिसर का दौरा किया, जहां उन्होंने कंपनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे अभूतपूर्व नवाचारों को देखा।
प्रधानमंत्री ने भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में एल एंड टी द्वारा निभाई गई अहम भूमिका की अत्यधिक सराहना की। अपने दौरे की झलकियाँ साझा करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने परिसर में हो रही इंजीनियरिंग उपलब्धियों और प्रगति की प्रशंसा की।
एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने साझा किया: “आज दोपहर, हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया। विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे कुछ अभूतपूर्व नवाचारों को देखा। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में एल एंड टी द्वारा निभाई गई भूमिका सराहनीय है।
भारत और इथियोपिया के बीच दूसरी संयुक्त रक्षा सहयोग (जेडीसी) बैठक आज, 28 सितंबर 2026…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश ने पश्चिम…
भारत-यूएई निवेश पर उच्च स्तरीय संयुक्त कार्यबल (एचएलजेटीएफआई) की 14वीं बैठक आज मुंबई में आयोजित…
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने ओडिशा के पारादीप से लगभग 37 समुद्री मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व में…
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री (राष्ट्रीय…
आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139 की उपधारा (1) के स्पष्टीकरण 2 के नीचे दी…