भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ जल प्रबंधन संरचना, अफस्लुइटडिज्क का भ्रमण किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ नीदरलैंड की प्रतिष्ठित जल प्रबंधन संरचना, अफस्लुइटडिज्क का भ्रमण किया। इस यात्रा ने नवोन्मेषी जल प्रबंधन समाधान, जलवायु सहनशीलता तथा सतत अवसंरचना के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। 32 किलोमीटर लंबा अफस्लुइटडिज्क बांध और उससे बना पुल बाढ़ नियंत्रण और भूमि सुधार के क्षेत्र में एक वैश्विक मिसाल है। यह बांध नीदरलैंड के बड़े हिस्से को उत्तरी सागर से बचाता है और साथ ही मीठे पानी के भंडारण को भी संभव बनाता है।

बांध के भ्रमण ने गुजरात राज्य में अफस्लुइटडिज्क और भारत की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना के बीच समानताओं पर प्रकाश डाला। कल्पसर परियोजना का उद्देश्य खंभात की खाड़ी में एक मीठे पानी का जलाशय बनाना है, जो ज्वारीय बिजली उत्पादन, सिंचाई और परिवहन बुनियादी ढांचे को एकीकृत करता है। इस संबंध में, दोनों पक्षों ने कल्पसर परियोजना पर तकनीकी सहयोग के लिए भारत के जल शक्ति मंत्रालय और नीदरलैंड के बुनियादी ढांचा और जल प्रबंधन मंत्रालय के बीच आशय पत्र पर हस्ताक्षर करने का स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने इस बात पर बल दिया कि जल अभियांत्रिकी में नीदरलैंड की विशेषज्ञता और भारत की व्यापक कार्यान्वयन क्षमता परस्पर लाभकारी साझेदारियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करती हैं। यह यात्रा जल क्षेत्र में भारत-नीदरलैंड सामरिक साझेदारी की पुनर्पुष्टि करती है तथा नवाचार और सतत विकास के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Editor

Recent Posts

पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता में बदलाव, BS-VI वाहनों के लिए रिन्यूअल की अवधि को छह महीने के लिए बढ़ी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों की आयु के अनुसार उत्सर्जन परीक्षण की बारम्बारता…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के पुराना किला में प्रथम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 नवंबर, 2026 को सायं लगभग 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना…

12 घंटे ago

भारत और मलेशिया के बीच छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति आज मलेशिया के इपोह में शुरू हुआ

भारत और मलेशिया के बीच छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति आज मलेशिया के इपोह…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक एवं वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग…

13 घंटे ago

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), नई दिल्ली के बीच अग्निवीरवायु कर्मियों को…

14 घंटे ago