अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प की व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना फिलिस्तीन और इजरायल के लोगों के साथ-साथ बड़े पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास के लिए एक व्यवहार्य मार्ग प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि सभी संबंधित पक्ष संघर्ष को समाप्त करने और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प की पहल के समर्थन में एक साथ आएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा; “हम राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प द्वारा गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं। यह फिलिस्तीन और इज़राइल के लोगों के साथ-साथ व्यापक पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग प्रदान करता है। हमें आशा है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रम्प की पहल के साथ एकजुट होंगे और संघर्ष को समाप्त करने तथा शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे।”

Editor

Recent Posts

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

1 घंटा ago

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

9 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

9 घंटे ago