प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 19 सितंबर, 2026 को बीसवें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न सरकारी संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वे नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे।
यह रोजगार मेला पूरे देश में 45 स्थानों पर आयोजित होगा। नव नियुक्त कर्मचारी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे, जिनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय इत्यादि शामिल हैं।
रोजगार मेला दर्शाता है कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन और देश के विकास में उनकी अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर सरकार का निरंतर ध्यान है। इस 20वें रोजगार मेले के साथ ही रोजगार मेलों के माध्यम से विभिन्न विभागों और सरकारी संगठनों में लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं।
भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…
चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन और सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा…
भारत ने सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…