भारत

प्रधानमंत्री मोदी 19 सितंबर को “पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 सितंबर, 2026 को सुबह लगभग 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में “पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा 19 और 20 सितंबर, 2026 को किया जा रहा है। इसमें पर्यावरण विशेषज्ञ, भारत के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, जिला न्यायालय के न्यायाधीश, विभिन्न मंत्रालयों के सचिव, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, राज्य न्यायिक अकादमियों के प्रतिनिधि, राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समितियां (एसईएसी), राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण (एसईआईएए), राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण और अन्य हितधारकों की भागीदारी होगी। यह 17 देशों के प्रतिष्ठित न्यायाधीशों और न्यायिक प्रतिनिधियों को भी एक साथ लाएगा।

यह सम्मेलन न्यायिक दृष्टिकोण, वैज्ञानिक ज्ञान, पर्यावरण शासन प्रणालियों और सभी न्यायालयों में संस्थागत अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा। यह नीति निर्माण, कार्यान्वयन और प्रवर्तन में अंतराल सहित महत्वपूर्ण पर्यावरणीय और जलवायु चुनौतियों पर बातचीत की सुविधा प्रदान करेगा और पर्यावरण शासन तथा संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के तरीकों का पता लगाएगा।

Editor

Recent Posts

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर कम गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्‍न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…

2 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

31 मिनट ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने नई दिल्ली में गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 19वीं बैठक की अध्यक्षता की

गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड (जीएफसीबी) की 19वीं बैठक 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित…

33 मिनट ago

DST के ESTIC सत्र में विज्ञान में परिवर्तन और स्वायत्त प्रणालियों, भौतिक एआई और रोबोटिक्स के साथ नवाचारों पर चर्चा की गई

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) 2026 में…

34 मिनट ago