भारत

प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

17 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाला तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इको सिस्टम का निर्माण’ थीम पर आधारित होगा। इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य श्रृंखला से जुड़े वैश्विक और भारतीय कंपनियां, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान और छात्र एकत्रित होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत में सहयोग, निवेश, नवाचार और प्रतिभा विकास को बढ़ावा देना है। समानांतर सत्रों में डिस्प्ले उद्योग में हुई प्रगति, सहयोग और संयुक्त उद्यमों को सुगम बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए छह कंट्री राउंडटेबल, महिला नेतृत्व पर एक मंच आदि शामिल होंगे।

सेमीकॉन इंडिया 2026 एक व्यापक मूल्य-श्रृंखला दृष्टिकोण अपनाएगा, जिसमें सेमीकंडक्टर सामग्री, उपकरण और चिप डिजाइन से लेकर निर्माण, उन्नत पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम तक की यात्रा प्रदर्शित की जाएगी। नया ‘रेत से सिलिकॉन से सिस्टम तक’ मूल्य श्रृंखला अनुभव सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में इस पूरी यात्रा को प्रस्तुत करेगा।

सेमीकॉन इंडिया 2026 में 600 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी और लगभग 50,000 आगंतुकों को आकर्षित करने की उम्मीद है। इनमें 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से अधिक अधिकारी और 150 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन का प्रतिनिधित्व करने वाले छह कंट्री पवेलियन, साथ ही 12 स्टेट बूथ, एक स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन होंगे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने आज नई दिल्ली में…

4 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा जारी रखते हुए…

4 घंटे ago

इस्राएल में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज

इस्राएल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में हमास के…

8 घंटे ago

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में…

8 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, SIR के तहत फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर को कानूनी रूप से अधिकृत बताते…

8 घंटे ago