भारत

प्रधानमंत्री मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह शिखर सम्मेलन वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि चार दिवसीय यह आयोजन सरकारों, नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, निवेशकों, नवोन्मेषकों और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को सहयोग में बढ़ावा देने और वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति देने के लिए एक साथ लाएगा। उन्होंने बताया कि शिखर सम्मेलन के दौरान ही अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा का 9वां सत्र और हरित हाइड्रोजन पर चौथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। संतोष कुमा सारंगी ने बताया कि इस आयोजन में 130 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर के साथ बातचीत की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर…

48 मिनट ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस में जापान के रक्षा मंत्री कोइज़ुमी शिंजीरो से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू में आयोजित 13वें रक्षा मंत्रालय-प्लस सम्मेलन के…

51 मिनट ago

कैबिनेट ने कंटेनर विनिर्माण संवर्धन योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2039-40 तक के लिए…

1 घंटा ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 के लिए केन्‍द्र प्रायोजित योजना के रूप में प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्‍द्र प्रायोजित एक योजना (सीएसएस),…

1 घंटा ago

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के…

1 घंटा ago

खेल और शिक्षा मंत्रालयों ने स्वच्छ खेल के मूल्यों को हर कक्षा तक पहुंचाने के लिए यूनेस्‍को के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी…

1 घंटा ago