प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में कल 25 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में मातृ शक्ति सम्मेलन के दौरान गृहणियों, डॉक्टरों, शिक्षकों, व्यवसायियों, वकीलों और खिलाडि़यों के साथ वार्ता करेंगे। एक घंटे के इस सम्मेलन के दौरान उदघोषक सहित अन्य सभी जिम्मेदारियां महिलाएं संभालेंगी। प्रधानमंत्री कल रात वाराणसी में ठहरेंगे।
प्रधानमंत्री वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन ने अजय राय को मैदान में उतारा है। वाराणसी में पहली जून को मतदान होगा।
उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…
संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिगो के सहयोग से डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण आयोजित…
अमरीका में दीपावली को अवकाश घोषित करने के लिए सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में दीपावली…
दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…
भारत ने जलवायु बहुपक्षवाद और समानता एवं साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों तथा संबंधित क्षमताओं (सीबीडीआर-आरसी)…