प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया कि आसियान की अध्यक्षता कर रहा फिलीपींस 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की भी मेजबानी कर रहा है।
इन शिखर सम्मेलनों के दौरान, प्रधानमंत्री आसियान देशों के नेताओं के साथ भारत की आसियान के साथ कॉम्प्रीहेन्सिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत बनाने और आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर बातचीत करेंगे। 23वें आसियान इंडिया समिट में नेता कॉम्प्रीहेन्सिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को लागू करने की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसमें ‘आसियान-भारत प्लान आफ एक्शन 2026-2030’ भी शामिल है। इसके अलावा भविष्य में सहयोग की दिशा पर भी विचार विमर्श किया जायेगा। प्रधानमंत्री 21वें ईस्ट एशिया समिट में भी हिस्सा लेंगे, जो क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस समिट में इंडो-पैसिविक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। भारत और आसियान साल 2026 को ‘आसियान इंडिया ईयर ऑफ मैरिटाइम कॉपरेशन के रूप में मना रहे हैं। इसके अलावा साल 2027 में भारत और आसियान के बीच संवाद संबंधों के 35 साल और कॉम्प्रीहेन्सिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के पांच साल पूरे होंगे।
फिलीपींस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में हैं और भारत के दृष्टिकोण में इनका महत्वपूर्ण स्थान है। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा से आसियान के साथ भारत की साझेदारी को नई गति मिलेगी और शांतिपूर्ण तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सहयोग मजबूत होगा।
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का…
उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन कल बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल…
भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया है। कतर की…
भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी…
भारत-बेलारूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग का 12वां सत्र 16…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के…