भारत

प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को शाम लगभग 6:15 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को शाम लगभग 6:15 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे।

25 से 28 सितंबर तक वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 आयोजित किया जाएगा और इसमें खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र, खाद्य के क्षेत्र में स्थायित्व और पौष्टिक एवं जैविक खाद्य के उत्पादन में भारत की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा।

वर्ल्ड फूड इंडिया में, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (पीएमएफएमई) योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 2,510 करोड़ रुपये से अधिक की सूक्ष्म परियोजनाओं के लिए लगभग 26,000 लाभार्थियों को 770 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण-आधारित सहायता प्रदान की जाएगी।

वर्ल्ड फूड इंडिया में सीईओ गोलमेज बैठकें, तकनीकी सत्र, प्रदर्शनियां और बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस), बी2जी (बिजनेस-टू-गवर्नमेंट), और जी2जी (गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट) बैठकों सहित कई व्यावसायिक बातचीत शामिल होंगी। इसमें फ्रांस, जर्मनी, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, डेनमार्क, इटली, थाईलैंड, इंडोनेशिया, ताइवान, बेल्जियम, तंजानिया, इरिट्रिया, साइप्रस, अफगानिस्तान, चीन और अमेरिका सहित 21 देशों के 150 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी भी शामिल होंगे।

वर्ल्ड फूड इंडिया में कई विषयगत सत्र भी होंगे जिनमें भारत एक वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण केंद्र के रूप में, खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्थायित्व और नेट जीरो, खाद्य प्रसंस्करण में अग्रणी, भारत का पालतू पशु आधारित खाद्य उद्योग, पोषण और स्वास्थ्य के लिए प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, पादप-आधारित खाद्य पदार्थ, न्यूट्रास्युटिकल्स, विशिष्ट खाद्य पदार्थ आदि जैसे विविध विषयों पर चर्चा होगी। इसमें 14 मंडप होंगे, जिनमें से प्रत्येक विशिष्ट विषयों को समर्पित होगा। कार्यक्रम में लगभग 1,00,000 आगंतुक शामिल होंगे।

Editor

Recent Posts

ईरान ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को दी चेतावनी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…

44 मिनट ago

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

3 घंटे ago