प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। कल लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का ऐतिहासिक लगातार तीसरा कार्यकाल गति और निरंतरता के लिए जनादेश है। उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में तीन गुना गति से काम करेगी और देश को विकास के अगले स्तर पर ले जाएगी तथा 2047 तक विकसित भारत की महत्वाकांक्षा को पूरा करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं अत्यंत गंभीर है और इससे निपटने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने वाले लोगों के खिलाफ कडी कार्रवाई को सुनिश्चित किया जायेगा।
सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अत्यंत गंभीर है और युद्धस्तर पर हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कदम उठा रहे हैं। नीट के मामले में पूरे देश में लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं केन्द्र सरकार पहले ही एक कड़ा कानून बना चुकी है।
लोकसभा में दो दिनों तक चली बहस में विपक्ष ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-नीट और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों पर सरकार से जवाब देने की मांग की।
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…
बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्ल्यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…
इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…