भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। कल लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का ऐतिहासिक लगातार तीसरा कार्यकाल गति और निरंतरता के लिए जनादेश है। उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में तीन गुना गति से काम करेगी और देश को विकास के अगले स्तर पर ले जाएगी तथा 2047 तक विकसित भारत की महत्वाकांक्षा को पूरा करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं अत्‍यंत गंभीर है और इससे निपटने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने वाले लोगों के खिलाफ कडी कार्रवाई को सुनिश्चित किया जायेगा।

सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अत्‍यंत गंभीर है और युद्धस्‍तर पर हम अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरा करने के लिए कदम उठा रहे हैं। नीट के मामले में पूरे देश में लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं केन्‍द्र सरकार पहले ही एक कड़ा कानून बना चुकी है।

लोकसभा में दो दिनों तक चली बहस में विपक्ष ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-नीट और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों पर सरकार से जवाब देने की मांग की।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

8 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

8 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

19 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

19 घंटे ago