भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में महारैली को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्य के लोगों को झारखंड में विकास कार्य में तेजी लाने के लिए भ्रष्ट हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आह्वान किया। जमशेदपुर में गोपाल मैदान की परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल राज्य के शत्रु हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पार्टियां सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। झारखंड के गठन के बाद कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल ने झारखंड को लूटा है और राज्‍य के गरीब और जनजातीय समुदाय के लोगों को धोखा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संथाल परगना और कोलहन क्षेत्रों की जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है। इन क्षेत्रों में रोहिंजा और बांग्‍लादेशी घुसपैठ के खतरे बढ़ रहे हैं। जनजातीय आबादी घट रही है और घुसपैठ बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने इन क्षेत्रों में घुसपैठियों की जांच करने के आदेश दिए हैं लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा इसके लिए तैयार नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस, वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। तुष्टिकरण, इन पार्टियों का मुख्‍य एजेंडा बन चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के पद से चंपई सोरेन को हटाने के बाद उनका अपमान किया है।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

15 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

15 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

15 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago