प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नाशिक जिले के डिंडोरी में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भारत ने जिस तरह काम किया उसकी विश्व ने सराहना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों को सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नाशिक के गांवों में छह सौ से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर और कई जनऔषधि केन्द्र स्थापित किये गये हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं तथा वंचित लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
क्षेत्र के प्याज किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्याज का निर्यात पैंतीस प्रतिशत बढा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाया है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…