प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में कोई भी संविधान को बदल नहीं सकता और न ही आरक्षण को समाप्त कर सकता है। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर बाबा साहब स्वयं आकर भी आरक्षण समाप्त करने या संविधान बदलने की बात कहते तब भी ऐसा संभव नहीं हो पाता। प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने को लेकर झूठ फैलाने के लिए विपक्ष की आलोचना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी का अधिकार छीने बिना हमने गरीबों को दस प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल की परीक्षाओं में अन्य पिछडा वर्ग के लिए आरक्षण लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछडा वर्ग के युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए मेडिकल और इंजिनियरिंग की पढाई में मराठी जैसी भारतीय भाषाओं का विकल्प दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछडा वर्ग के परिवारों को जानकारी देने के लिए एनडीए सरकार हर परिवार, हर गांव तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, पक्के घर, शौचालय, बिजली, गैस, जल जैसी सुविधाएं समाज के अधिकांश वंचित वर्गों तक पहुंच गयी हैं।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…