भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज समस्तीपुर में चुनावी रैली के साथ विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर की विरासत को याद करते हुए राज्य में विकास को गति देने और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां विकास का कोई न कोई काम न हो रहा हो। आप किसी भी दिशा में 50, 100 किलोमीटर चले जाइए, आपको केन्‍द्र सरकार या तो राज्‍य सरकार द्वारा कोई न कोई विकास का काम चलता हुआ दिखाई देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनके जन्मस्थान कर्पूरी ग्राम में पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने बेगूसराय में भी जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने सुशासन को समृद्धि में बदलने का काम किया है, इसलिए बिहार के लोग विधानसभा चुनाव में इस बार भी जंगल राज वालों को दूर ही रखेंगे। इधर, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव ने सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा बेरोजगारी और पलायन है। भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सिवान और बक्सर जिले में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी 13 फरवरी को सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा कर्तव्य भवन-2 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 फरवरी, 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे सेवा तीर्थ भवन परिसर…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर 14 फरवरी को आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन करेंगे

असम में 14 फरवरी 2026 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना ने पहली बार संयुक्त कार्य बल (सीटीएफ) 154 की कमान संभाली

भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र और उससे भी आगे की सहयोगात्मक समुद्री सुरक्षा और…

2 घंटे ago

नीति आयोग ने विकसित भारत और नेट जीरो परिदृश्य पर अध्ययन रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग 9 और 10 फरवरी 2026 को विकसित भारत और नेट जीरो के परिदृश्य…

4 घंटे ago

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से मुलाकात की

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से…

6 घंटे ago

आईसीसी टी20 विश्व कप में आज भारत का सामना नामीबिया से

टी20 क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा। दिल्ली के अरुण…

6 घंटे ago