अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर लॉरेंस वोंग को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर लॉरेंस वोंग को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए लॉरेंस वोंग के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

लॉरेंस वोंग ने सिंगापुर के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली

अर्थशास्त्री लॉरेंस वोंग ने पूर्व नियोजित सत्ता हस्तांतरण कार्यक्रम के तहत बुधवार को सिंगापुर के चौथे प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। वोंग (51)ने ली सियन लूंग (72) का स्थान लिया है जिन्होंने करीब दो दशक के बाद अपना पद छोड़ा है। दोनों नेता सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के सदस्य हैं।

पीएपी गत पांच दशक से द्विपीय देश को आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर रखे हुए है। वोंग पूर्व में उप प्रधानमंत्री के पद पर थे और पीएपी की चौथी पीढ़ी के नेता हैं। वह प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री की नयी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

5 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

5 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

6 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

6 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

6 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

6 घंटे ago