प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। भारत के उभरते खेल परिदृश्य का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने खेल और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने, एथलीटों के लिए संस्थागत समर्थन को मज़बूत बनाने और देश भर में आधुनिक प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा स्थलों तक पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
एक्स पर पोस्ट किए गए अपने एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा: “राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! इस विशेष अवसर पर, हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उनकी उत्कृष्टता पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
पिछले दशक में, भारत के खेल परिदृश्य में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। युवा प्रतिभाओं को तराशने वाले जमीनी स्तर के कार्यक्रमों से लेकर विश्वस्तरीय सुविधाओं के निर्माण तक, हम अपने देश में एक जीवंत खेल इकोसिस्टम के साक्षी बन रहे हैं। हमारी सरकार एथलीटों का समर्थन करने, बुनियादी ढांचे के निर्माण और भारत को खेल उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…