मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जोहानिसबर्ग में जी-20 शिखर सम्‍मेलन की सफलता की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जोहानिसबर्ग में जी-20 शिखर सम्‍मेलन की सफलता की प्रशंसा की है। उन्‍होंने कहा कि यह सफल सम्मेलन समृद्ध और सतत विश्‍व की स्‍थापना में योगदान देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में सम्‍मेलन के सफल आयोजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा और दक्षिण अफ्रीकी सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्‍व नेताओं के साथ उनकी बातचीत बहुत ही सफल रही, इससे विभिन्‍न देशों के साथ भारत के संबंध और प्रगाढ होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी जोहानिसबर्ग जी-20 शिखर सम्‍मेलन के बाद आज सुबह स्‍वदेश लौट आये हैं।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका यात्रा की शुरूआत की थी। उन्‍होंने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रो, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, विश्‍व व्‍यापार संगठन के महानिदेशक इंगोजी ओकोंजो इबियाला, इथियोपिया के प्रधानमंत्री एबी अहमद अली, अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्‍टलीना जॉर्जिवा और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई प्रमुख नेताओं से बातचीत की। कल प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 शिखर सम्‍मेलन के तीसरे सत्र को संबोधित किया। इस सत्र में महत्‍वपूर्ण खनिज और आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्‍यान दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रौद्योगिकी को केवल वित्त केन्द्रित न रखकर मानव केन्द्रित बनाने और वैश्विक हित में इसके प्रयोग का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस के प्रति भारत का दृष्टिकोण- समान पहुंच, कौशल प्रशिक्षण और उत्तरदायी उपयोग के तीन स्‍तंभों पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अगले वर्ष फरवरी में आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस प्रभाव सम्‍मेलन में विश्‍व नेताओं के स्‍वागत के लिए उत्‍सुक है।

Editor

Recent Posts

DGCA ने जायरोप्लेन पायलटों के लिए प्रशिक्षण ढांचा प्रस्तुत किया

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…

57 मिनट ago

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के कमांडरों के दूसरे सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…

58 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…

1 घंटा ago

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवा आरंभ करने की स्वीकृति दी

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…

1 घंटा ago

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

4 घंटे ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

4 घंटे ago