मौसम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीट वेव से संबंधित स्थिति की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी गर्मी के मौसम की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।प्रधानमंत्री को आगामी महीनों में गर्म मौसम (अप्रैल से जून) के पूर्वानुमान सहित अप्रैल से जून, 2024 की अवधि के दौरान देश के अधिकांश हिस्सो में विशेष रूप से मध्य भारत और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना, से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई।

आवश्यक दवाओं, आइस पैक, ओआरएस और पेयजल के संदर्भ में स्वास्थ्य क्षेत्र में तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया जैसे सभी प्लेटफार्मों के माध्यम से विशेष रूप से क्षेत्रीय भाषाओं में आवश्यक आईईसी/जागरूकता सामग्री के समय पर प्रसार पर जोर दिया गया। 2024 में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की सभावना और इस दौरान होने वाले आम चुनावों को देखते हुए यह अनुभव किया गया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और एनडीएमए द्वारा जारी की गई सलाह का क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जाए और व्यापक रूप से प्रसारित किया जाए।

प्रधानमंत्री ने संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर सरकार के सभी अंगों और विभिन्न मंत्रालयों को इस पर तालमेल के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने अस्पतालों में पर्याप्त तैयारी के साथ-साथ जागरूकता सृजन पर भी जोर दिया। उन्होंने जंगल की आग का त्वरित पता लगाने और उसे बुझाने की आवश्यकता पर भी जौर दिया।

बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, गृह सचिव, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने भाग लिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

2 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

3 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

8 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

8 घंटे ago

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…

8 घंटे ago