अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और अमरीका ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 500 अरब डॉलर करने का निर्णय लिया है। उन्‍होंने आज वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में यह बात कहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमरीका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग और सहभागिता एक बेहतर विश्व के निर्माण में सहायक हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों पक्ष रणनीतिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए संबंधों को सुदृढ़ करेंगे। इसके तहत महत्वपूर्ण खनिजों, उन्नत सामग्रियों और फार्मास्यूटिकल्स की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने पर बल दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की रक्षा तैयारियों में अमरीका महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, रणनीतिक और विश्वसनीय साझेदार के रूप में दोनों देश संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की दिशा में सक्रिय रूप से अग्रसर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमरीका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से एक साथ खड़े हैं और इस बात पर सहमत हैं कि सीमा-पार आतंकवाद को समाप्‍त करने के लिए ठोस कार्रवाई की आवश्‍यकता है। प्रधानमंत्री ने 2008 में भारत में नरसंहार करने वाले एक अपराधी को भारत, प्रत्यर्पित करने के अमरीकी राष्ट्रपति के फैसले के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों एवं प्रणालियों को प्रगाढ करती है। दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे और इसमें क्वाड की विशेष भूमिका होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमरीका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के आदर्श वाक्य ‘अमरीका को फिर से महान बनाना है से परिचित है उन्होंने कहा कि भारतवासी भी 2047 में विकसित भारत के दृढ़ संकल्प के साथ विरासत और विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल में भारत-अमरीका संबंधों को बढावा दिया है।

अमरीका में भारतीय समुदाय इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत, लॉस एंजिल्स और बोस्टन में नए वाणिज्य दूतावास खोलेगा।

अवैध अप्रवासन पर एक प्रश्‍न के उत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सवाल सिर्फ़ भारत का नहीं है, बल्कि उन लोगों का भी है जो दूसरे देशों में गैर कानूनी रूप से रह रहे हैं और उन्हें वहां रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ने सर्वदा यह कहा है कि वह अपने उन नागरिकों को वापस लेने के लिए तैयार है जो अवैध रूप से अमरीका में रह रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हालांकि ये लोग सामान्य परिवारों से हैं और उन्हें गुमराह करके अमरीका ले जाया जाता है इसलिए मानव तस्करी के इस पूरे तंत्र के खिलाफ़ कार्रवाई करने की आवश्‍यकता है।

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अपनी पुस्तक (अवर जर्नी टुगेदर)-OUR JOURNEY TOGETHER प्रधानमंत्री मोदी को उपहार स्‍वरूप भेंट की। इसमें हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रमों के कई चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 5 हज़ार 450 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरन बाईपास पर पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी…

15 घंटे ago

कैबिनेट ने असम में एनएच-15 पर गोहपुर से नुमालीगढ़ तक 715 खंड पर 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…

17 घंटे ago

कैबिनेट ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों में अतिरिक्तन पटरियां बिछाने की तीन परियोजनाओं को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…

17 घंटे ago

कैबिनेट ने तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग -167 को 4-लेन मानक तक चौड़ा करने को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…

17 घंटे ago

कैबिनेट ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के धमासिया-बिटाडा/मोवी और नासरपुर-मालोथा खंडों को चार लेन में परिवर्तित करने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…

17 घंटे ago