प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम में पोहरदेवी में बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया। चार मंजिला संग्रहालय में 13 दीर्घाएँ हैं ये आंदोलन के चित्रों के माध्यम से बंजारा विरासत को दर्शाती हैं। वाशिम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज के स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। संत सेवालाल और संत रामराव महाराज बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक नेता थे। प्रधानमंत्री ने वाशिम के पोहरादेवी में जगदंबा मंदिर में दर्शन और पूजा भी की।
प्रधानमंत्री लगभग 23 हजार तीन सौ करोड़ रुपये की कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी आज शाम ठाणे में प्रमुख मेट्रो और सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…