प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मुलाकात की। वरिष्ठ मंत्री ने प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन किया।
प्रधानमंत्री ने भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी के विकास में वरिष्ठ मंत्री ली के योगदानों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि वरिष्ठ मंत्री के रूप में अपनी नई भूमिका में वरिष्ठ मंत्री ली भारत के साथ सिंगापुर के संबंधों पर ध्यान और मार्गदर्शन देना जारी रखेंगे।
अपनी पिछली बैठकों को याद करते हुए, प्रधानमंत्री और वरिष्ठ मंत्री ली ने भारत-सिंगापुर संबंधों की एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में उन्नति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि विशेष रूप से भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन की दो बैठकों के दौरान पहचाने गए सहयोग के स्तंभों के तहत और अधिक काम करने की पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…
भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…
गरीब और मध्यम वर्ग को एक अच्छी सवारी तथा बेहतर अनुभव देना रेलवे की हर…
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार को मतदान के दिन…
देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…