प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष चन्द्रशेखर जी की 100वीं जयंती की शुरुआत हो रही है और यह उनके समृद्ध एवं न्यायपूर्ण भारत के सपने को साकार करने के संकल्प को दोहराने का अवसर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी विरासत को याद करते हुए कहा कि चन्द्रशेखर जी को एक जननेता के रूप में याद किया जाता है; जो साहस, दृढ़ विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता से परिपूर्ण थे। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत की मिट्टी से गहराई से जुड़े और आम नागरिकों की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील चन्द्रशेखर जी ने सार्वजनिक जीवन में सादगी और स्पष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन अवसरों को भी याद किया जब उन्हें चन्द्रशेखर जी से मिलने और देश के विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं से चन्द्रशेखर जी के विचारों और भारत की प्रगति के लिए उनके प्रयासों के बारे में अधिक पढ़ने का आह्वान किया।
एक्स(X) पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। यह वर्ष उनकी 100वीं जयंती की शुरुआत का प्रतीक है और यह एक समृद्ध एवं न्यायपूर्ण भारत के उनके विजन को साकार करने के हमारे संकल्प को दोहराने का समय है। चन्द्रशेखर जी को एक ऐसे जननेता के रूप में याद किया जाता है, जो साहस, दृढ़ विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता से परिपूर्ण थे। भारत की मिट्टी से गहराई से जुड़े और आम नागरिकों की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील, उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सादगी और स्पष्टता का परिचय दिया। मैं उन अवसरों को याद करता हूं जब मुझे उनसे मिलने और हमारे राष्ट्र के विकास के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला। मैं भारत के युवाओं से आह्वान करता हूं कि वे चन्द्रशेखर जी के विचारों और भारत की प्रगति के लिए उनके प्रयासों के बारे में अधिक-से-अधिक पढ़ें।”
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…
16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…