भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी ने जनता से गहरे जुड़ाव रखने वाले और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझने वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और जनता की सेवा की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री बनने पर वे पश्चिम बंगाल के विकास पथ को आगे बढ़ाएंगे और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “श्री सुवेंदु अधिकारी जी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने जनता से गहराई से जुड़े रहकर और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझते हुए एक उत्कृष्ट नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।

“पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर दिलीप घोष जी, अग्निमित्रा पॉल जी, अशोक कीर्तनिया जी, क्षुदिराम टुडू जी और निसीथ प्रमाणिक जी को हार्दिक बधाई। इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और जनता की सेवा की है। मुझे विश्वास है कि मंत्री के रूप में वे पश्चिम बंगाल के विकास पथ को आगे बढ़ाएंगे। मेरी शुभकामनाएं।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

9 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

10 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

10 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

10 घंटे ago