भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की मलेशिया यात्रा आज से शुरु

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की मलेशिया यात्रा आज से शुरु हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी मलेशिया यात्रा है। दोनों देश 2024 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के बाद से अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं। यात्रा के दौरान, दोनों पक्ष आपसी संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

इसमें व्यापक रणनीतिक साझेदारी के बाद लिए गए निर्णयों पर अमल विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अंतर्गत मलेशिया एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बी.एन. रेड्डी ने कहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा व्यापार और अर्थव्यवस्था, उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, शिक्षा और स्टार्टअप, एआई और फिनटेक के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगी, क्योंकि दोनों पक्ष पारंपरिक क्षेत्रों से परे सहयोग का विस्तार करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज भारतीय प्रवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुआलालंपुर में एक विशाल सामुदायिक कार्यक्रम सेलामत दातंग मोदी जी होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की सम्‍भावना है। इसमें मलेशिया के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो भारत की विविधता और भारतीय समुदाय की जीवंतता का जश्न मनाएंगी।

इस सामुदायिक कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे, जो भारत-मलेशिया संबंधों में बढ़ती निकटता को दर्शाता है। प्रवासी समुदाय का कार्यक्रम आज होना निर्धारित है, जबकि आधिकारिक स्वागत समारोह, व्यक्तिगत बैठकें, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान कल होगा।

Editor

Recent Posts

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

2 घंटे ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

2 घंटे ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

2 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का गठन किया

अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…

3 घंटे ago

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

17 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

17 घंटे ago