प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। नई दिल्ली में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री कई विदेशी नेताओं से वार्ता करेंगे और अमेरिका में भारतीय समुदाय को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी कई व्यापारिक और औद्योगिक प्रमुखों से मुलाकात भी करेंगे।
विदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को क्वाड नेताओं के चौथे सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत अगले वर्ष क्वाड सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
विक्रम मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार को प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ है। सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत करेंगे।
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…
जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्होंने…
वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…