प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के छठे संस्करण में शामिल होने के लिए 3 अप्रैल से थाईलैंड के बैंकॉक की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर हो रही है। प्रधानमंत्री बैंकॉक में छठे बिम्स्टेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस शिखर सम्मेलन का विषय “बिम्सटेक – समृद्ध, लचीला और खुला” है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार थाइलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान बिम्स्टेक नेताओं से सहयोग बढ़ाने के लिए उपायों पर चर्चा करने की उम्मीद है। इस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के निमंत्रण पर 4 अप्रैल से तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर श्रीलंका जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ सहयोग के क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक नेताओं के साथ बैठकों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वित्तीय सहायता से चलाई जा रही विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए अनुराधापुरा जाएंगे।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…