भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम के साथ बैठक करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस पहुंच गये हैं। इस दौरान वे वहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मॉरीशस यात्रा के पहले दिन आज प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन जाकर सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधी पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस परिसर में एक पौधा भी लगाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम मॉरीशस में एक सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में मॉरीशस में रह रहे भारतीय मूल के लोग मौजूद रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम से मुलाकात करेंगे।

अपनी यात्रा के दूसरे दिन कल 12 मार्च को प्रधानमंत्री मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण और व्यापार के क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago