प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वियतनाम के प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वे बाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में दोपहर का भोज देंगे। दोनों नेताओं के बीच चर्चा के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। वियतनाम के प्रधानमंत्री आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे।
वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने कल विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस मुलाकात को सार्थक बताया। उन्होंने दोनों देशों के आपसी संबंधों और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर मार्गदर्शन के लिए उनकी सराहना की। प्रधानमंत्री चिन्ह भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों का विस्तार हुआ। भारत, वियतनाम को एक्ट ईस्ट नीति का प्रमुख स्तंभ और भारत-प्रशांत दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण भागीदार मानता है।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…