भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की इस्राइल यात्रा पर कल रवाना होंगे

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह प्रधानमंत्री की इजराइल की दूसरी यात्रा होगी।

इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था तथा जन-समुदाय के आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगा और साझा चुनौतियों की समीक्षा करने के साथ-साथ दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत साझेदारी के साझा विजन को पूरा करने की दिशा में प्रयासों को पुन: व्यवस्थित करने का अवसर प्रदान करेगा।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

8 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

8 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

8 घंटे ago