भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तीन दिन की यात्रा पर ब्रुनेई और सिंगापुर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तीन दिन की यात्रा पर ब्रुनेई और सिंगापुर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कल मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 3 सितम्‍बर को ब्रुनेई दारुस्सलाम का दौरा करेंगे।

रणधीर जयसवाल ने कहा कि यह किसी भारतीय प्रधान मंत्री की उस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। प्रवक्‍ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।

रणधीर जयसवाल ने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर बुधवार को सिंगापुर जाएंगे।

रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत का मानना ​​है कि यह यात्रा मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का मार्ग प्रशस्त करेगी और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की संभावना पर और अधिक दूरदर्शी चर्चा की सुविधा प्रदान करेगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…

3 घंटे ago

कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…

5 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…

5 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अल्पसंख्यक अधिकारों के उल्लंघन और सैन्य नियंत्रण को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की

भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…

5 घंटे ago