बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। भारत में नई सरकार के गठन के बाद उनकी यह पहली राजकीय यात्रा हैं। वे आज विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर के साथ बैठक करेंगी।
बांग्लादेश भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति का एक प्रमुख घटक है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों ने हाल के वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुआ है। दोनों राष्ट्रों के बीच व्यापार, वाणिज्य, सुरक्षा, ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।
कल शेख हसीना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी। कल सुबह राष्ट्रपति भवन में शेख हसीना का भव्य स्वागत भी किया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…