भारत

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। भारत में नई सरकार के गठन के बाद उनकी यह पहली राजकीय यात्रा हैं। वे आज विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर के साथ बैठक करेंगी।

बांग्लादेश भारत की नेबरहुड फर्स्‍ट नीति का एक प्रमुख घटक है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों ने हाल के वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुआ है। दोनों राष्‍ट्रों के बीच व्यापार, वाणिज्य, सुरक्षा, ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।

कल शेख हसीना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए जाएंगे। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी। कल सुबह राष्ट्रपति भवन में शेख हसीना का भव्‍य स्वागत भी किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

5 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

5 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

5 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

5 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

5 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

5 घंटे ago