भारत

पीएम विश्वकर्मा योजना के आज तीन वर्ष पूरे

पीएम विश्वकर्मा योजना के आज तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में आज ही के दिन इस योजना की शुरुआत की थी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि यह योजना कारीगरों और शिल्पकारों को व्यापक पैकेज प्रदान करती है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अब तक 30 लाख से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक काम और हुनर से जुड़े विश्वकर्माओं को आगे बढ़ने में मदद करना है। इसके तहत उन्हें आधुनिक औजार, प्रशिक्षण, आसान शर्तों पर ऋण और बाजार से जुड़ने के अवसर दिए जाते हैं ताकि वे अपनी आमदनी को बढ़ा सकें। अब तक करीब 24 लाख 50 हजार विश्वकर्माओं को बुनियादी कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं, इस योजना के तहत छह लाख से अधिक विश्वकर्माओं को एक लाख रुपये तक का ऋण, महज पांच प्रतिशत की दर पर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा, 18 लाख से ज्यादा आधुनिक टूलकिट भी इंडिया पोस्ट के माध्यम से विश्वकर्माओं के घर पहुँचाए जा चुके हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना, पारंपरिक हुनर को आधुनिक साधनों से जोड़कर, विश्वकर्माओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

2 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

2 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

2 घंटे ago